रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति नसीराबाद से ड्यूटी कर घर वापस आ ही रहा था तभी रायबरेली से महराजगंज रोड पर टेंपो से अचानक गिर जाने से उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन व ग्राम प्रधान आनन फानन मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी चंद्रप्रकाश बारी पुत्र स्वर्गीय ननकऊ उम्र 48 वर्ष बाल पुष्टाहार विभाग नसीराबाद में लिपिक के पद पर तैनात था। ड्यूटी कर आज 14 फरवरी को रायबरेली से टेंपो पर बैठकर अपने घर जा ही रहा था कि, रायबरेली त्रिपुला चौराहे से महराजगंज रोड पर स्थित काशीराम कॉलोनी मोड़ के नजदीक अचानक टेंपो से नीचे गिर गया और देखते ही देखते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन व ग्राम प्रधान केतार मौर्य ने आनन-फानन शव को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने चंद्र प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
तो वहीं एक वर्ष पूर्व मृतक चंद्र प्रकाश की पत्नी स्वर्गीय उषा देवी का भी देहांत हो चुका है। अब पिता की भी मौत हो जाने के बाद एक लड़का पिंटू उम्र 24 वर्ष व एक लड़की साधना कुमारी उम्र 21 वर्ष के सर से मांता पिता का साया उठ गया। पिता की मौत की खबर मिलते ही बेटा व बेटी का रो रो कर बुरा हाल है और समूचे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 1 वर्ष पहले मां और अब पिता की मौत के बाद आखिर इन दोनों की परवरिश व देखभाल अब कौन करेगा यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 टिप्पणियाँ