रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू प्रांगण में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक शशिकांत शर्मा, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला प्रधानाचार्य एस एल प्रजापति, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलोन कामाक्षा सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह एवं कोऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि, सरस्वती मां के पूजा के पश्चात कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के अभिनव सिंह, भूमिका चौधरी, सारिका पटेल एवं वैष्णवी शुक्ला ने किया।
इस मौके पर प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, जब आप शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कारों की खुशबू बाहर बिखेर देंगे तब हमें लगेगा कि, हमने जो सपना देखा वह बच्चों के माध्यम से पूरा हो गया है।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपूर्वा, ओमीका, आस्था, दीप्ति, अंशिका, प्रांजली, सर्वज्ञ, महिमा, महक, साक्षी, हर्ष, शिवांश, कृतज्ञ आदि छात्र कलाकारों ने तरह-तरह के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स परसन ऑफ द ईयर अवार्ड मेल शरद मिश्रा तथा फीमेल रश्मि यादव, बेस्ट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर मेल वात्सल्य अवस्थी वस्तु तथा फीमेल सुखी बाजपेई तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड मेल अंकित यादव व फीमेल वर्ग में अनामिका बाजपेई को दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर भूपेंद्र शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, अंजली, दीपा, मोहित श्रीवास्तव, डाली मौर्य, सचिन मिश्रा, शिवांग अवस्थी सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ