रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग रायबरेली द्वारा खुली खंड स्तरीय ग्रामीण युवक महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के सलेथू गांव में स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में की गई। जिसमें युवक और महिलाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
आपको बता दें कि आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में युवक वर्ग में सुधीर को प्रथम स्थान, मोनू द्वितीय स्थान और ब्रिजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम स्थान, रिंकी द्वितीय स्थान तथा पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में असरद ने प्रथम, प्रेमचंद्र द्वितीय तथा सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में जेरा ने प्रथम पिंकी ने द्वितीय तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तो वहीं दौड़ के साथ-साथ कबड्डी कुश्ती सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार के साथ साथ प्रमाण पत्र भी बांटे गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर प्रताप सिंह, जुगुन तिवारी, रामफेर यादव, राजेश बाजपेई, चंद किशोर द्विवेदी, दिनेश त्रिवेदी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 टिप्पणियाँ