रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को क्षेत्र में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को यहां सीएचसी लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पहली घटना महराजगंज शिवगढ़ रोड पर टूक गांव के पास हुई, जब महराजगंज के रूद्रनगर का रहने वाला अखिलेश 18 पुत्र गयाप्रसाद सहालग मे काम करके साइकिल से घर वापस लौट रहा था तभी टूक गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहां पड़ा रहा सुबह गांव के लोगों ने देखा और उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना महराजगंज रोड पर चंदापुर रोड पर वसालत नगर गांव के पास हुई जब उदावत सिंह का पुरवा मजरे ज्योना का रहने वाला गंगाराम 30 पुत्र बाबूलाल शादी समारोह में शामिल होने के बाद रायबरेली से वापस घर लौट रहा था तभी सामने से अचानक आ गई नीलगाय से टकरा गया जिससे उसकी मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तीसरी घटना महराजगंज हैदर गढ़ रोड पर हलोर के पास हुई। जब कुशिहा मजरे पुरासी का रहने वाला श्याम सुंदर 18 पुत्र बसंत लाल बाइक से वापस घर लौट रहा था कि, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ