शिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले भक्तों के साथ पावर हाउस में किया गया विशाल भंडारे का आयोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महाशिवरात्रि का पावन पर्व क्षेत्र के अनेक शिवालयों में धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में सुबह से ही जल चढ़ाने वालों महिला एवं पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई।
      आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे में स्थित सुविख्यात दानेश्वर मंदिर परिसर में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों खासकर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। क्षेत्र के कैरेश्वर व बाबा ओरी दास मंदिर तथा बछरावां रोड पर स्थित रवना तिराहे पर शिव मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जंगू यादव द्वारा जलाभिषेक के बाद विशाल मेले में भंडारे का आयोजन किया गया।
      जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तो वहीं महराजगंज कस्बे में स्थित विद्युत उपकेंद्र महराजगंज के अंदर स्थापित शिव मंदिर पर भी सुबह से ही जलाभिषेक व हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
      इस मौके पर अधिशासी अभियंता जयसिंह, उपखंड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, अवर अभियंता दीपक कुमार, अवर अभियंता रवि कुमार, अवर अभियंता अवनीश कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र मौर्य, जगजीवन प्रसाद, मन्नूलाल, रामसुख मौर्य, हार्दिक रंजन, दिनेश कुमार, हनुमान, विजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ