मोहित लवानिया को गोवर्धन का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाईयों का दौर जारी।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: महाकाल भैरव वाटिका मण्डल गोवर्धन के प्रभारी मोहित लवानिया जो हमेशा से गरीब अशहाय लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं तथा अज्ञात, लावारिस लोगो के मरणोपरांत उनके दाह संस्कार की निःशुल्क व्यवस्था करते हैं व सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर रुचि रखते है। इन्हें गोवर्धन का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
    आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता से टेलीफोनिक वार्ता के दौरान ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया है कि, श्री लवानिया के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा दिन रात की बिना प्रवाह किए गरीबों की सेवा करने जैसे कार्यों को ध्यान में रखते हुए समिति ने उन्हें गोवर्धन का नगर अध्यक्ष बनाया।
      दूसरी तरफ जैसे ही ब्रज सहित समूचे मथुरा जनपद में मोहित लवानिया को गोवर्धन का नगर अध्यक्ष बनाए जाने की खबर फैली, वैसे ही सामाजिक, राजनैतिक तथा संभ्रांत लोगों ने उनके घर पहुंचकर तथा उनके टेलीफोन नंबर पर फोन करके उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
      विदित हो कि, गोवर्धन में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए श्री लवानिया काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ