रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा गांव में बाजार से सामान खरीदने आए वृद्ध को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक उपर्युक्त गांव निवासी पूरे दर्जिन मजरे थुलवांसा का रहने वाला बाबूलाल (65) कुछ सामान खरीदने थुलवासा बाजार आया था। वह सड़क पार कर ही रहा था तभी महराजगंज की ओर से जा रही मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।
राहगीरो ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी महराजगंज भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। राहगीरों ने मोटरसाइकिल चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया और थुलवासा पुलिस के हवाले कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ