शिवरात्रि पर्व पर तारकेश्वर मंदिर मार्ग पर सीवर के लिए खुदाई को देखते उचित व्यवस्था हो----
मिर्जापुर। DM श्री सुशील कुमार पटेल ने भटौलीघाट पुल पर प्रकाश की व्यवस्था से सहमति जताई तथा संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि पुल पर रेडियम लाइट की व्यवस्था शीघ्र की जाए ।
गुरुवार को गांव गरीब नेटवर्क की ओर से जिलाधिकारी श्री पटेल को बताया गया कि पुल पर प्रकाश की व्यवस्था न होने से दुर्घटना की संभावना निरन्तर रहती है । जिस पर उन्होंने कहा कि इसकी व्यवस्था कराई जाएगी ।
चौड़ीकरण में बैरिकेटिंग हो--
इसी क्रम में नगर से भटौलीघाट जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में खुदाई हो रही है । पतली सड़क के कारण बगल में खुदाई के चलते जो गहराई बनी है, उसमें कोई गिरने न पाए लिहाजा बैरिकेटिंग की जरूरत है, जिस पर डीएम ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा ।
शिवरात्रि पर्व पर SP से मांग---
इसी क्रम में SP डॉ धर्मवीर सिंह को नेटवर्क की ओर से बताया गया कि विंध्य क्षेत्र के वृहद त्रिकोण मार्ग के प्रारंभिक स्थल तारकेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के दिन भारी भीड़ को देखते हुए महर्षि दयानंद स्कूल की ओर प्रकाश और पुलिस ड्यूटी लगाई जाए क्योंकि रामबाग की ओर से तारकेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई हुई है । जिसको देखते आवागमन पर असर पड़ेगा । लोग मंदिर के पीछे प्राइवेट मैदान महर्षि दयानन्द स्कूल से सूचना विभाग का रास्ता इस्तेमाल करेंगे जो दयनीय भी है और अँधेरायुक्त है । एसपी डॉ सिंह ने इस पर ड्यूटी लगाने का भरोसा दिया । इसके अलावा पड़री क्षेत्र के बालनाथ की पहाड़ी, लोकेश्वर महादेव, बरकछा पर भी भारी भीड़ देखते हुए पुलिस की ड्यूटी के साथ हर शिवमंदिर पर सुरक्षा के बाबत एसपी ने कहा कि उनके पास पर्याप्त फोर्स है, जिसका उपयोग किया जाएगा ।
उक्त मांग नेटवर्क की ओर से संयोजक सलिल पांडेय ने की।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ