रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले के उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस मनाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मातृ सुरक्षा को बढ़ावा देना और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। यह दिवस हर महीने की 9 तारीख को मनाया जाता है।
आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, इस अभियान में विशेषकर गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों और स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच और परामर्श की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गई। जिसके अंतर्गत आज स्वास्थ्य केंद्र में आई 80 महिलाओं का जांच कर निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई। अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने आगे बताया कि, राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के आयोजन में विशेष गंभीरता बरतने के आदेश दिए गए हैं, ताकि गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद बाहर से आई डॉक्टर हिमानी रस्तोगी ने बताया कि, मृत्यु दर में कमी लाने के लिए महिलाओं की प्रसव पश्चात विशेष देखभाल जरूरी है। इसके लिए ब्लॉक के सभी अस्पतालों में माह की 9 तारीख को मातृत्व दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुशल मंगल कार्यक्रम, सुरक्षित मातृत्व दिवस और प्रसूति नियोजन दिवस सीएचसी से लेकर आंगनवाड़ी केंद्र पर पहले से ही संचालित किए जा रहे हैं।
डॉक्टर श्रीमती रस्तोगी ने बताया कि, मातृत्व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन से गर्भावस्था और प्रसव के दौरान विशेष रूप से जटिल खतरों वाले गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबल मिलेगा। मातृत्व दिवस के अवसर पर 80 गर्भवती महिलाओं की खून की जांच, रक्तचाप, शुगर आदि की जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं है।
कार्यक्रम के अंत में आई हुई सभी गर्भवती महिलाओं को अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन द्वारा फल भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ अंतिमा मिश्रा, डॉ भावेश, फार्मासिस्ट हरीश श्रीवास्तव समेत स्टाफ नर्स, एएनएम मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ