होनहार बच्चे ही भारत का भविष्य-भाजपा नेता अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: आज रायबरेली के सुल्थियापुर स्थित न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मंच पर सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह वह विद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप तथा माल्यार्पण कर किया गया।
      आपको बता दें कि, कार्यक्रम में भाजपा नेता अतुल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, शिक्षा एक ऐसा माध्यम है। जिससे देश का तेजी से विकास हो सकता है। विद्या का मन्दिर हम सबको एक साथ चलने की प्रेरणा देता है। श्री सिंह ने कहा कि, अध्यापको की जितनी जिम्मेदारी बच्चो को पढ़ाने की है उससे ज्यादा जिम्मेदारी अभिभावकों को स्कूल में बच्चो को पढाये हुए विषयों का अध्ययन कराना है। 
      श्री सिंह ने स्कूल के प्रबंधक को आश्वस्त किया कि स्कूल के विकास के लिए जो भी हमसे हो सकेगा निस्चित तौर पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बच्चो द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके पहले स्कूल के प्रबंधक शत्रुघन यादव ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। 
     इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, किशोरी बाबू यादव, युवा नेता विजय मिश्रा, चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी, कुन्ने सिंह पूर्व प्रधान, आशीष शुक्ला, विनोद यादव, अध्यापकगण व अभिभावकों सहित बड़ी संख्या मे लोग उपास्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ