डांट खाने के भय से बाउंड्री वाल फांद कर भाग निकला नवोदय विद्यालय के नवी क्लास का छात्र।। Raebareli news ।।

छात्र आभास के भाग जाने पर नवोदय विद्यालय में छाई वीरानगी
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे से सटे जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में आज 4 फरवरी 2020 को दिन में लगभग 11:00 बजे रहस्यमई तरीके से कक्षा नवी में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र गायब हो गया है। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को काफी देर तक दबाए रखने के बाद अंततोगत्वा विद्यालय प्रशासन ने सूचना पुलिस को भी दे दी है।
       आपको बता दें कि, विद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि, छात्र ने सहपाठी छात्राओं से अमर्यादित आचरण किया था जिसपर छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रशासन से लिखित शिकायत किए जाने पर डांटे जाने के भय से खुद परिसर छोड़ गया।
       विद्यालय प्रशासन का यह भी दावा है कि, मामले की सूचना छात्र के अभिभावकों को दे दी गई थी। एक ओर जहां अभिभावक छात्र के पिता विद्यालय परिसर में प्रविष्ट ही हुए थे कि, उसी दरमियान छात्र बाउंड्री फान कर पीछे से भाग निकला। फिलहाल नवोदय विद्यालय प्रशासन कथित रूप से भागे छात्र के खोजबीन में लगे होने का दावा कर रहा है।
     मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9A का छात्र आभास जो कि, मूल रूप से जनपद उन्नाव के गांव बरदाहा तहसील पुरवा का रहने वाला है। छात्र के गायब होने की खबर मिलने पर जब संवाददाता खबर की पुष्टि के लिए नवोदय विद्यालय परिसर पहुंचे तो वहां पर माहौल में अजब किस्म का था, जहां वीरानगी दिख रही थी। इस मामले में जब प्राचार्य डॉ एएन राय से संपर्क किया गया तो, उन्होंने बात स्वीकारते हुए बताया कि, कक्षा 9 A की छात्राओं ने लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई थी कि, आज सुबह लगभग 9:00 बजे, छात्र आभास ने इन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है। इस पर कक्षा अध्यापक के माध्यम से जब छात्र को बुलाया गया और अभिभावक उसके पिता को टेलीफोन द्वारा सूचित किया गया। यह बात जब लड़के को पता चली तो, वह घबरा गया और विद्यालय की पिछली बाउंड्री वाल फान कर भाग निकला।
       हालांकि उसके जाते ही उसके पिता परिसर में आ चुके थे। छात्र के भागने की शिकायत मिलने पर उसकी खोजबीन के काफी प्रयास किए गए। विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों को बाइक से दौड़ाया गया। किंतु, अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
    मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दी गई है। विद्यालय प्रबंधन की मानें तो छात्र के खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।
     वहीं अभी-अभी विद्यालय प्रबंधतंत्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय के छात्र आभास को जीआरपी और हरदोई पुलिस ने बालामऊ जंक्शन के पास ट्रेन से सुरक्षित उतार लिया है। वह हरदोई जनपद की पुलिस के पास बताया जा रहा है। प्राचार्य डॉ एएन राय ने बताया कि, छात्र पंजाब मेल ट्रेन से अमृतसर जा रहा था। छात्र के सकुशल मिल जाने पर विद्यालय प्रबंध तंत्र ने राहत की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ