रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एसडीएम विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर 44 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें सर्वाधिक 26 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। आज आई शिकायतों में 5 का निस्तारण भी किए जाने का दावा किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि, शिकायतों के शीघ्र व सही ढंग से निस्तारण ही मात्र एक ही शिकायत के बार-बार किए जाने का हल है। आज प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से संबंधित 7, विकास से संबंधित चार, विद्युत से संबंधित दो, इसके अलावा पांच अन्य विभागों से संबंधित रहे। जिनमें से 5 शिकायतों का आज ही निस्तारण कर दिया गया।
इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी महराजगंज प्रवीण कुमार पटेल, नायब तहसीलदार आरके वर्मा, महराजगंज कोतवाली से महेंद्र कुमार यादव, पूर्ति विभाग से हरक बहादुर सिंह, राजस्व विभाग से प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जगन्नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ