वंशिका की मां व बहन बिलख पड़ी आदिति के कंधों पर सर रखकर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 बछरावां/रायबरेली: दिलीप गुप्ता के घर का वातावरण उस समय और भी गमगीन हो गया, जब मृतका वंशिका के घर सांत्वना देने के लिए सदर विधायक अदिति सिंह पहुंची और उन्होंने पीड़िता की मां तथा बहन से मुलाकात कर गहरा दुख प्रकट किया।
       आपको बता दें कि' अदिती सिंह को देखकर पीड़ित परिवार की सारी महिला बिलख पड़ी। अदिति सिंह द्वारा मृतका की मां व बहन के सर अपने कंधे पर रखकर सांत्वना दी। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि, वंशिका को पूरा न्याय मिलेगा। हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह का जघन्य अपराध ना कर सके। 
     उन्होंने इस मौके पर पीड़िता  के परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा भी आर्थिक सहायता दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ