रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: तापमान में पुन: गिरावट एवं बढ़ती शीत लहरी के मद्देनजर क्षेत्र के तुलसी शिक्षा निकेतन स्कूल में मतरौली ग्रामसभा के बाबुगंज, सेवक का पुरवा, झबरा, दूरिबाग, मोहन का पुरवा के गरीबो, दिव्यांगो, विधवाओँ एवं जरुरतमंदो को भाजपा नेता अतुल सिंह ने कम्बल वितरित किया।
आपको बता दें कि कंबल वितरण के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि, जरुरतमंदो की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा होती है। उनका यह प्रयास रहता है कि, वे जरुरतमंदो की हर तरह से मदद करें। जिसके लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि, गरीबों की सेवा ही सच्ची भागवत सेवा है। दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। समाज के कमजोर तबके की भलाई के लिए यथा योग्य समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। दीन हीनो की भलाई करने वालों का ईश्वर मददगार होता है।
कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि गिरधारी लाल यादव ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों की सेवा करते रहते हैं, हम सब को मिलकर समाज को नई दिशा देने की जरुरत है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, डा0राकेश यादव, विम्लेंद्र बाजपेयी, उमेश द्विवेदी, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, विनीत कौशल, रमाकान्त सरोज, पप्पू आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ