रायबरेली का बहुचर्चित वंशिका हत्याकांड के हत्यारो का हुआ खुलासा प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या।। Raebareli news news ।।



रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 4 दिन पूर्व यानी 1 फरवरी को बड़ी ही बेदर्दी व बेरहम से बछरावां निवासी बीएससी की छात्रा वंशिका को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज स्थित गोपाल ढाबा के झाड़ियो के पास जलाकर मार ड़ाला था। इस घटना ने मानवीय चेहरे को तार तार कर दिया था। जिससे आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त था। जगह जगह तमाम संगठनों द्वारा कैन्ड़िल मार्च के साथ बीजेपी सरकार व प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारों के साथ वंशिका को श्रद्धांजलि दी गयी।
     आपको बता दें कि, बेटी की निर्मम हत्या हो जाने के बाद मृतका के घरवालो का रो रो कर एक ही सवाल था कि, बिटिया को न्याय मिले। उपरी दवाब व जनता के भारी आक्रोश के कारण कप्तान ने दोषियों को बेनकाब कर सजा दिलाने के लिए अपनी कमर कस ली थी। उसी क्रम में आज इस घटना क्रम को अंजाम देने वालों को बेनकाब कर खुलासा कर दिया। 
        विदित हो कि, मृतका वंशिका अमेठी निवासी अतुल गुप्ता से बीते कई सालो से प्रेम करती थी। उसने अतुल से शादी का दबाव बनाया और यही कारण वंशिका का काल बन गया। इस घटना में उसकी सहेली बछरांवा निवासी अंजली श्रीवास्तव व अमेठी निवासी अतुल गुप्ता व अमेठी निवासी ललित गुप्ता भी शामिल थे।
      वहीं महराजगंज निवासी धीरू पुलिस की पकड़ से अभी भी फरार बताया जा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ