रायबरेली का बहुचर्चित हत्याकांड वंशिका गुप्ता की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या सहेली ने निभाई थी अहम भूमिका।। Raebareli news ।।

रजनीकांता अवस्थी
रायबरेली: बहुचर्चित वंशिका गुप्ता हत्याकांड कांड में थाना हरचंदपुर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा युवती को जलाकर हत्या करने की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2020 को रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शोरा के पास यूकेलिप्टस के बाद में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश बरामद हुई थी। जिसकी पहचान 2 फरवरी 2020 मृतिका के परिजनों द्वारा शव व पहनावा हुलिया जूते, कान की बाली व हेयर पिन के आधार पर वंशिका उर्फ रुचि पुत्री दिलीप कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी सब्जी मंडी वार्ड नंबर 09 दक्षिण बाजार कस्बा थाना बछरावां रायबरेली के रूप में की गई थी। जो महावीर डिग्री कॉलेज कठवारा हरचंदपुर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
       मृतिका उपरोक्त 1 फरवरी 2020 को सुबह 9:00 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इस संबंध में मृतिका के पिता के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2020 धारा 302, 201, 323, 506 भादवी अभियोग बाइस्तवा अतुल गुप्ता पंजीकृत किया गया है।
       उक्त अभियोग में विवेचना से उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर धारा 364, 120 बी भादवी की बढ़ोतरी की गई है।
     पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई रायबरेली के निर्देशन में अनावरण एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण अतुल गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी खारा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, अंजली श्रीवास्तव पुत्री मदन लाल श्रीवास्तव निवासी शांति नगर थाना बछंरावा जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार (ओमिनी) नंबर यूपी 32 एचएस 1346 तथा क्लोरोफॉर्म की 3 खाली शीशी एक प्लास्टिक की केन 5 लीटर की खाली पिपिया घटना से संबंधित बरामद किया गया।
      वहीं रायबरेली पुलिस के मुताबिक अन्य अभियुक्त धीरू पुत्र राजाराम गुप्ता निवासी डेपारमऊ थाना महराजगंज जनपद रायबरेली जो फरार है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ