चर्चा का विषय बना हुआ है, गलत आचरण के बाद नवोदय छात्र के इस तरह भागने का मामला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला से भागे कक्षा 9 ए के छात्र आभास को अंततोगत्वा जीआरपी पुलिस ने पंजाबमेल से अमृतसर जाते समय हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया और आज उसे उसके पिता के हवाले कर दिया है। छात्र के सकुशल उसके पैतृक गांव जनपद उन्नाव के पुरवा तहसील के बरदाहा गांव पहुंचने की पुष्टि अभिभावकों द्वारा किए जाने के बाद नवोदय विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
       आपको बता दें कि, विगत मंगलवार को  सहपाठी छात्राओं के प्रति अमर्यादित आचरण करने पर छात्राओं द्वारा क्लास टीचर के जरिए प्रिंसिपल से शिकायत किए जाने पर प्राचार्य द्वारा उसको तलब किया गया था साथ ही प्राचार्य ने उसके पिता राजेश कुमार निवासी बरदाहा तहसील पुरवा जनपद उन्नाव को भी विद्यालय बुला लिया गया था। यह भनक लगते ही छात्र आभास विद्यालय की बाउड़ी फांद कर भाग गया था। जिसके कारण विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया था और प्राचार्य सहित पूरा स्टाफ छात्र की खोज में लग गया था। किंतु उसका अता पता नहीं चल पाया था। 
      प्राचार्य डॉ एएन राय ने सूझबूझ का परिचय देते हुए छात्र के इस तरह भाग जाने की सूचना स्थानीय महराजगंज कोतवाली पुलिस व जिले की पुलिस तथा जीआरपी पुलिस को देते हुए उसकी फोटो भी प्रेषित कर दी थी। नतीजा यह हुआ कि, जीआरपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बालामऊ जंक्शन पर फोटो से मिलान कर छात्र को पहचान लिया और पंजाब मेल से अमृतसर जाते हुए उसे हरदोई जंक्शन पर उतारकर वहां के नवोदय विद्यालय के प्रशासन के सुपुर्द कर दिया था।
       इसकी सूचना जैसे ही जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री राय को मिली उन्होंने छात्र के पिता राजेश कुमार को सूचना दे दी और बताते हैं कि, आज राजेश कुमार ने हरदोई जाकर छात्र आभास को अपने साथ लेकर मूल गांव चले आए। तब जाकर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने राहत की सांस ली। 
      गलत आचरण के बाद छात्र के इस तरह भागने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ