रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मानसिक विक्षिप्त एक 40 वर्षीय महिला को बीती रात कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने रात्रि गश्त के दौरान बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्य की चर्चा संपूर्ण क्षेत्र में जोरों पर है।
आपको बता दें कि, बाराबंकी जिला के सैदन पुर ग्राम सभा के मौलाबाद गांव की रहने वाली फूलमता पत्नी इंदल रावत उम्र 40 वर्ष विगत 6 माह पूर्व घर से गायब हो गई थी। जोकि मानसिक विक्षिप्त भी थी। परिजन कई महीनों तक ढूंढते रहे लेकिन फूलमता का कहीं अता पता नहीं चल सका।
बीती रात रायबरेली के महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह रात्रि गश्त कर रहे थे तभी मोन गांव के पास रोड के किनारे रात लगभग 10 बजे फूलमता रावत खड़ी मिली। जिससे पूछताछ की गई तो, उसने अपना नाम व घर का पता बताया।
आनन-फानन हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने बाराबंकी जिले के सफदरगंज कोतवाली प्रभारी से दूरभाष पर बात कर परिजनों को जानकारी दी। तब जाकर परिजनों ने बताया कि, विगत 6 माह पूर्व यह महिला गायब हो गई थी और काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल सका था। परिवारीजनों को महराजगंज कोतवाली बुलाकर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने महिला को सुपुर्द कर दिया।
तो वहीं मानसिक विक्षिप्त महिला के पति द्वारा 2 वर्ष पूर्व ट्यूमर का ऑपरेशन भी बाराबंकी जिले में करवाया गया था, तभी से महिला अस्वस्थ रहने लगी। बताया जा रहा है कि, महिला के 4 बच्चे भी है। जिसमें एक लड़की और 3 लड़के हैं।
मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, बीती रात रात्रि गश्त के दौरान मोन गांव के नजदीक ये महिला रोड के किनारे खड़ी मिली थी, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फूलमता रावत बताया और जानकारी मिलने पर परिजनों को सूचना देकर कोतवाली महराजगंज बुलाया गया और महिला को सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
इनसेट
जैसे ही गायब हुई महिला के मिलने की खबर परिवारीजनों को हुई वैसे ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, परिजन आनन-फानन महराजगंज कोतवाली पहुंचे और महिला को पकड़कर फफक-फफक कर रोने लगे। वहीं परिजनों ने संवाददाताओं को बताया कि, 6 माह पूर्व फूलमता अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी फूलमता का पता नहीं चल सका था। हम सभी परिवारीजन महराजगंज के कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

0 टिप्पणियाँ