कोरोना से बचाने के लिए मऊ में लगाया गया जागरुकता शिविर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव में संचारी रोग नियंत्रण व कोरोना जन जागरण अभियान के तहत बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष व समाजसेवी दिनेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
     आपको बता दें कि, महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए हुए राम नारायण सिंह, सुमन व अरुणिमा मिश्रा के अथक प्रयासों से मऊ गांव में कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरुकता शिविर लगाया गया। यहां शिविर के दौरान मास्क, दवा, स्वास्थ्य जांच के सदंर्भ में लोगों को नि:शुल्क जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विमला त्रिपाठी (आंगनबाड़ी) ने कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताएं।
       इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने शिविर के दौरान मौजूद लोगों के बीच आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि, ऐसे वक्त में लोगों को साफ-सफाई समेत कई आवश्यक चीजों की जानकारी रखें। ताकि खुद तो सजग रहें ही, साथ ही अन्य लोगों को जागरूक रख सके। उन्होंने बताया कि, इस तरह का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन समेत उनकी समस्त टीम द्वारा सराहनीय पहल है। इससे अन्य विभाग के अधिकारियों को भी सीख लेनी चाहिए।
    इस मौके पर जीतू पंडित, शैलेंद्र सैनी, रिशु पांडे, नीलेश मिश्रा, आदित्य द्विवेदी, नीरज द्विवेदी समेत गांव की महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं अरुणिमा मिश्रा (आशा) ने कोरोना  वायरस जागरूकता शिविर में सब के सहयोग के लिए आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ