रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ शर्की गांव में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई तथा 16 मार्च 2020 दिन सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ हुआ। भगवत कथा के 1 दिन पहले रविवार को व्यास पीठ पर वैदिक रीति नीति एवं मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई।
आपको बता दें कि, आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भागवताचार्य पंडित गंगाप्रसाद शास्त्री ने कहा कि, कलयुग में भागवत कथा कराने एवं सुनने का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने को कहा।
मऊ शर्की में श्रीमद् भागवत पंडाल से वैदिक रीति के साथ शुरू हुई कलश शोभायात्रा में गांव समेत क्षेत्र की महिलाओं ने सैकड़ो की संख्या में कलश यात्रा में शामिल होकर सिर पर कलश रख कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांव की सकरी सकरी गलियों से होते हुए गांव भ्रमण के पश्चात श्रीमद भागवत कथा पंडाल में कलश को स्थापित किया गया। यजमान दान बहादुर सिंह व इनकी धर्मपत्नी सावित्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, भागवत कथा प्रतिदिन पं0 गंगा प्रसाद शास्त्री के द्वारा प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जाएगा।
इस श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से मऊ शर्की समेत समूचे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, भागवत कथा पांडाल की ओर क्षेत्र के लोग बड़ी तादात में रुख करते दिखे।
इस मौके पर समर बहादुर सिंह (पूर्व शिक्षक), ठाकुर जगन सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, गिरजेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रदीप सिंह, भोलू सिंह एडवोकेट, रानू सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजय कुमार गुप्ता, डीडी मिश्रा, दुर्गा सिंह फौजी, रमेश सिंह, ललित गुप्ता, आशीष सिंह, अंकुर सिंह, सतीश सिंह समेत समस्त दउवा परिवार ने अपनी उपस्थिति बना कर श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन किया।

0 टिप्पणियाँ