रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के गांव असनी ग्राम प्रधान सुरेशा देवी के विगत 26 फरवरी को निर्धन के उपरांत असनी गांव के ठप पड़े विकास को गति देने के लिए जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के 11 में से 10 ग्राम पंचायत सदस्य ने सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत सदस्य राजकुमार लोधी को ग्राम प्रधान चुन लिया है। बैठक में पारित प्रस्ताव को खंड विकास अधिकारी ने जिला अधिकारी स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, मौजूदा ग्राम प्रधान सुरेखा देवी का अचानक निधन हो गया था। जिससे ग्राम पंचायत के विकास के सभी कार्य ठप हो गए थे। सबसे बड़ी समस्या तो ग्राम पंचायत असनी में चल रहे अस्थाई गौशाला के संचालन को लेकर हो रही थी। पूरे विषय को पत्र भेजकर बीडीओ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया था।
जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने पत्रांक 3748 दिनांक 3 मार्च 2020 को खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाहक ग्राम प्रधान के लिए ग्राम प्रधानों के ग्राम पंचायत सदस्यों के बहुमत से कार्यवाहक प्रधान नियुक्त करने की कार्यवाही करने को कहा था।
इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रमोद कुमार अवस्थी की देखरेख में ब्लॉक मुख्यालय पर 11 ग्राम पंचायत सदस्यों को बुलाया गया था। जिसमें 10 लोग मौजूद रहे। बीडीओ के द्वारा सहमति देने के बाद कार्यवाही शुरू हुई और वरिष्ठ सदस्य बद्री प्रसाद, जगदीश प्रसाद, सुमन और राम लली ने सर्वसम्मति से युवा ग्राम पंचायत सदस्य राजकुमार लोधी के कार्यवाहक प्रधान पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी मौजूद ग्राम पंचायत सदस्यों ने समर्थन किया। इसके उपरांत बीडीओ ने राजकुमार लोधी के कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत में रहने वाले पूर्व प्रमुख जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, एडीओ प्रकाश बाबू शुक्ला, मुकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ