प्रभात साहू ने फावड़ा चलाकर इंटरलॉकिंग व कबर्ड नाली का किया शुभारम्भ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 13 लाख की लागत से बनने वाली नालियों व इंटरलॉकिंग को नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया।
      आपको बता दें कि, जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू ने बताया कि, देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करते हुए आदर्श नगर पंचायत महराजगंज के 4 वार्डो, वार्ड नंबर 1 गांधीनगर में कबर्ड नाली निर्माण, वार्ड नंबर 2 शांति नगर में 160 मीटर इंटरलॉकिंग और कबर्ड नाली निर्माण, वार्ड नंबर 4 रूद्र नगर में इंटरलॉकिंग व कवर्ड नाली निर्माण तथा वार्ड नंबर 9 आनंद नगर में कवर्ड़ नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माणकार्य करवाया जाएगा। जो 13 लाख रुपए की लागत स्वीकृत हुआ है।
    श्री साहू ने कहा कि, नगर के सर्वागीण विकास के अलावा जनसमस्याओं के निस्तारण में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
       इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, सभासद विजय धीमान, रामकुमार यादव, नूरुल हसन, विनीत वैश्य, रवितोष त्रिपाठी, श्याम लाल साहू, धर्मेंद्र वर्मा समेत नगर की जनता व नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ