रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय में बीते 48 घंटे पूर्व हुई चोरी के मामले में आखिरकार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अमरनाथ राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने कहा है कि, 15 मार्च 2020 दिन रविवार की रात को छात्रावास के गार्ड रूम के एनवीआर मॉनिटर छात्रावासों में लगे सीसीटीवी कैमरा गायब होने की सूचना विद्यालय के एमटीएस रामविलास द्वारा ड्यूटी पर आने के पश्चात दी गई, और बताया गया कि, उदयगिरि वरिष्ठ सदन के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा नहीं दिख रहा है, जो चोरी हो गया है।
जब विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा इसकी जांच की गई और जानकारी हासिल की गई, जिस पर विद्यालय के छात्र भड़क उठे और रात लगभग 9 बजे छत से पत्थरबाजी करने लगे और आवाज लगाई तो वह अंदर चले गए। वहीं एमटीएस विनोद कुमार सिंह के अनुसार यह कहा गया है कि, जब वह रात्रि में उपस्थित पंजिका बालिका छात्रावास से लेकर सीनियर छात्रावास की तरफ जा रहे थे, तभी देखा कि, गार्डरुम दो का ताला टूटा हुआ है तथा उस गार्ड रूम में विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे की एनवीआर मशीन व मानीटर दोनों नहीं है।
उत्तेजित छात्र गालियां बकते हुए कर्मचारी आवासों तक प्राचार्य आवास की तरफ बढ़ रहे थे। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया तथा चोरी हुए सामान की गहनता से जांच की।
मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
इनसैट......
बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय में अराजकता का दौर जारी है। यहां आए दिन ऐसी घटनाएं घटना आम बात हो गई है। इस घटना के पहले दो बार विद्यालय के टीचरों की मारपीट से तंग आकर छात्र विद्यालय छोड़कर भाग चुके हैं। यह पीड़ित छात्रों ने आरोप था। जबकि, विद्यालय प्रबंध तंत्र के मुताबिक अक्टूबर 2016 में कक्षा 10 के छात्र की पानी टंकी के नीचे से लाश बरामद हुई थी जिसे सुसाइड का नाम दिया गया था। उक्त मामलों में उच्चाधिकारियों ने अपनी जांच में लीपापोती करके विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ राय को (सस्पेंड) आरोपी और विद्यालय प्रशासन संभाल पाने में अक्षम प्राचार्य को पुनः बहाल कर दिया गया। वहीं विद्यालय में अराजक तत्वों का बेरोकटोक प्रवेश होता रहता है। जिसकी वजह से घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय के कुछ शिक्षक ही राजनीति के चलते बाहरियों का सहयोग करके विद्यालय की सूचनाएं लीक करते हैं। जिसकी वजह से विद्यालय पर नियंत्रण रख पाना अब प्राचार्य के बस की बात नहीं रह गई है। वे विद्यालय को संभाल पाने में फेल साबित हो रहे हैं। बताते हैं कि, प्राचार्य का ध्यान केवल विद्यालय को मिलने वाली धनराशि के बंदरबांट और माल समेटने में होता है। जिसकी वजह से विद्यालय गर्द में जाता हुआ प्रतीत रहा है। पूर्व में हुई सभी घटनाएं अनसुलझी पहेली बनी हुई है। जिनके सुलझने का अभी तक क्षेत्र की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।

0 टिप्पणियाँ