भाजपा नेता अतुल सिंह ने गांव-गांव बैठक कर कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को किया जागरूक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार के गौरा ब्लॉक के बैरी साल का पुरवा, सुल्तानपुर, जनौली में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी और होली की बधाई दी।
      आपको बता दें कि, श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, पूरे विश्व में कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है। हम सबको कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोरोना से बचाव मात्र साफ सफाई है।
     श्री सिंह ने कहा कि, मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसा मांगे तो, तुरंत उसकी सूचना 1076 पर दें या उन्हे बताएं। क्योंकि भ्रष्टाचार खत्म करना सबकी जिम्मेदारी है।
        इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी एन पाठक, युवा नेता अंशु सिंह, विजय मिश्रा ,राजेंद्र सिंह ,शंकर सिंह, दिनेश सिंह ,अर्जुन यादव ,सूर्य सेन यादव ,शारदा सिंह ,भोला साहू, रामदेव साहू ,रानू द्विवेदी ,पिंटू सिंह ,कमलेश यादव, सुरेश सिंह, प्रमोद यादव, राकेश मिश्रा ,उमा शंकर पांडेय, पप्पू यादव ,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ