रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी किसानों के दर्द को समझते हुए किसान जन जागरण कार्यक्रम के तहत लगातार आंदोलन कर रही है और सरकार से मांग कर रही है कि, किसानों की समस्याएं सुनी जांय। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी घर घर जाकर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं और मांग पत्र के माध्यम से समस्याओं को सरकार के समक्ष रख रहें है। लेकिन मौजूदा सरकार किसानों के मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती है। यह समस्या पिछले 30 सालों से बनाई गई है। उक्त उद्गार कांग्रेश पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने रायबरेली के महराजगंज कस्बा स्थित एक प्रतिष्ठान पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव ने पत्रकारों के समक्ष मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे और कहा कि, किसानों से छल किया गया है, पूर्वर्ती कांग्रेस की सरकार में मंडी परिषद बनाई गई थी, ताकि देश और प्रदेश का किसान मंडी परिषदों में अपनी फसलों को बेचेगा, और उसे उसकी फसलों का उचित दाम मिलेगा। लेकिन आज मंडियों की हालत ऐसी कर दी गई है कि, वहां दलालों का अड्डा बन गया है।
श्री पासी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि, किसानों से सीधा फसलें नहीं ली जाती है। वहां काम करने वाले दलालों के माध्यम से ही किसान अपनी फसल बेच पाता है। जिससे उसे काफी नुकसान होता है। अभी पिछले दिनों किसानों की धान की फसल तैयार हुई, निर्धारित अट्ठारह सौ 65 रुपए के बदले उसकी धान खरीद औने पौने दामों पर की गई। यही हाल पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से तबाह किसानों के खेतों तक इनके अधिकारी जांच करने तक नहीं पहुंचे, केवल बयानबाजी की जा रही है। बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा देना तो दूर बात है मौजूदा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील भी नहीं है। अगर सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील होती तो, भारी बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुई किसान की फसलों पर तत्काल बीमा कंपनी की मीटिंग बुलाकर नुकसान हुई फसलों की भरपाई करवाती और उनके खातों में अविलंब फसलों के नुकसान का पैसा पहुंचाने के आदेश देती।

0 टिप्पणियाँ