रमेश अवस्थी सहित तीन लोग नगर पंचायत के सदस्य मनोनीत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शासन द्वारा महराजगंज नगर पंचायत में तीन नामित सदस्यों का मनोनयन कर दिया गया है। नामित होने वाले सभासदों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष महराजगंज सूर्य प्रकाश वर्मा एवं दलित नेता व पूर्व सभासद हीरालाल पासी को नामित कर इस आशय का पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष महराजगंज को भेज दिया गया है।
      आपको बता दें कि, तीनों नामों की संस्सुति जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू ने जोरदार ढंग से किया था। सभासदों के मनोनयन होने की खबर मिलते ही भाजपाइयों और पार्टी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
    जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने मनोनयन के समाचार की पुष्टि की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ