स्टैंड की नीलामी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे के वाहन स्टैंडों की नीलामी का चर्चित कार्यक्रम अधिकारिक रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष का मौजूद न होना बताकर स्थगित कर दिया गया है। जिससे सभी स्टैंडों पर मिलाकर 17 बोली दाताओं का मन आहत है। बोली दाताओं को अंदेशा है कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सेटिंग गेटिंग के तहत नगर पंचायत महराजगंज अपने चहेते ठेकेदारों को कहीं ठेका ना दे दे। जिससे आहत ठेका लेने के इच्छुक बोली दाताओं ने जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना से अपील की है कि, मामले को संज्ञान लेकर निष्पक्ष रुप से वाहनों के स्टैंड की नीलामी करा कर दूसरों को भी अवसर दिया जाए।
       आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत में पड़ने वाले महराजगंज रायबरेली रोड, महराजगंज दुशौती रोड, महराजगंज हैदरगढ़ इन्हौना रोड और महराजगंज बछरावां रोड चार वाहन स्टैंडों की नीलामी के लिए बृहस्पतिवार 19 मार्च 2020 की तिथि निर्धारित की गई थी। जो नगर पंचायत अध्यक्ष के ना होने की बात कहकर स्थगित कर दी गई है और अगली तारीख 23 मार्च 2020 दिन सोमवार की सिलापट्ट पर चस्पा कर दी गई है।
     अब देखने वाली दिलचस्प बात यह होगी कि, आने वाली 23 मार्च 2020 दिन सोमवार को नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी क्षेत्र की जनता और बोली दाताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों प्रत्यारोप को दरकिनार करते हुए, निष्पक्ष रुप से वाहन स्टैंडों के ठेके की नीलामी करवाएंगे या फिर अपनी नीति के तहत गुपचुप तरीके से अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका देकर आरोप लगा रहे लोगों की बातों को चरितार्थ करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ