लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा ही कोरोना को दे सकते हैं मात- शिवजी मंदिर विराजमान राज मऊ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दुनिया भर में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस भारत में भी अपने पैर पसार चुका है। जिसको सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन के द्वारा ही हराया जा सकता है।    दिनों-दिन बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के  प्रकोप को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को दृष्टिगत रखते हुए शिव जी विराजमान मंदिर जन जागरण समिति रजिस्टर्ड राई मऊ रायबरेली ने धार्मिक स्थलों व बाजारों तथा चौराहों पर में लगने वाली भीड़ पर लोगों से अपील किया है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घर में रहकर पूजा-पाठ करें, मुस्लिम भाई नमाज पढ़े।
      आपको बता दें कि, कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। शासन-प्रशासन, राजनीतिक दलों मीडिया संगठनों तथा संभ्रांत नागरिकों द्वारा मीडिया के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि, कोरोना वायरस को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। सभी लोग घरों के अन्दर रहे तभी कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। यही नही लोगों को घरों से बाहर न निकलना पड़े जिसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग भी है। 
      शिव जी मंदिर विराजमान राई मऊ जन जागरण समिति रजिस्टर्ड के प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। करोना को हम तभी हरा सकते हैं जब सोशल डिस्टेंस बनाकर रखेंगे और यह तभी संभव है। जब हम सब लोग कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले।
      इस मौके पर भूपेश मिश्रा एडवोकेट उपाध्यक्ष, दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट कोषाध्यक्ष, बाल किशोर त्रिपाठी सदस्य, सन्तोष शुक्ला एडवोकेट सदस्य, संजीव श्रीवास्तव, भगवानदीन, सिद्धनाथ, पशुपतिनाथ, चक्रपाणि सिंह, प्रेम नारायण सिंह आदि लोगों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार और शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ