रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में माहिर शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मौके पर मिली भट्ठियों को नष्ट कर दिया है।
आपको बता दें कि, हमेशा सुर्खियों में रहने वाले शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली कि नया पुरवा, मझौली गांव में बागों में शराब बन रही है, बगैर वक्त गवायें अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर नया पुरवा निवासिनी धन्नो पत्नी कमलेश, उषा पत्नी सुरेश कुमार को 110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मौके पर मिले उपकरणों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेने के साथ ही भट्ठियों को नष्ट कर दिया है।
शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि, कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल भी नहीं बख्शा जाएगा। वो चाहे कितनी पहुंच वाला ही क्यों ना हो। विदित हो कि निष्पक्षता और सख्ती के लिए जाने - जाने वाले राकेश सिंह ने अपनी कार्यशैली से अपराधियों में केवल भय ही नहीं पैदा किया बल्कि लम्बे समय से चल रही दलालों की दुकानों में ताला लगा दिया है।

0 टिप्पणियाँ