कुम्भी के 39 परदेसियों को गूढ़ा में किया गया था क्वारंटाइन
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली; शिवगढ़ क्षेत्र के जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा में कुम्भी ग्राम पंचायत के क्वारंटाइन किए गए 39 परदेसियों को ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया व ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सिंह ने शासन की ओर से भेजी गई राशन एवं आवश्यक वस्तुओं की किट प्रदान की। विदित हो कि शिवगढ़ क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान शहरों एवं विभिन्न प्रांतों से गांव वापस लौटे लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़, जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा, श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़, श्री शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज शिवगढ़, न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ को क्वारंटाइन सेन्टर बनाया गया था। जिनमें कुल 786 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। जिन्हे 14 दिन पूर्ण होने पर घर भेज दिया गया था और उनसे कहा गया था कि अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहें। ताकि किसी प्रकार के संक्रमण की स्थित में घर परिवार अथवा पड़ोस एवं समाज का कोई व्यक्ति संक्रमित ना हो। ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्वारंटाइन किए गए सभी को राशन किट प्रदान की जानी है। जिसके क्रम में जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा में क्वारंटाइन किए गए कुम्भी ग्राम पंचायत के कुल 39 लोगों को राशन एवं राहत किट प्रदान की गई है। मोहित सिंह का कहना है कि कोई भूखा ना सोए जिसके लिए सरकार पूरी तरह सजग है। खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहरों एवं विभिन्न प्रांतों से लौटे परदेशी 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद अब अपने घरों में होम क्वारंटाइन हैं, ऐसे में उनको और उनके परिवार को भूखा ना सोना पड़े जिसके लिए शासन की ओर से भेजी गई राशन किटे क्वारंटाइन किए गए लोगों को बांटी जा रही हैं।
इस मौके पर आशा चंद्रावती, ग्राम रोजगार सेवक विनोद कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ