रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: जिले में सबसे अधिक बछरावां क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने के बाद बछरावां क्षेत्र को कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। आज कमिश्नर मुकेश मेश्राम व आईजी एस के भगत ने बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी, रसूलपुर गांव में निरीक्षण किया। गांव में लाक डाऊन को सख्त करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात बछरावां कस्बा स्थित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया, कम्युनिटी किचन में भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली, साफ सफाई व गुणवत्ता पर उन्होंने बछरावां के जनता किचन की सराहना की। तत्पश्चात कस्बे में ही दयानंद पीजी कॉलेज में क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक राम नरेश रावत, चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, पंकज तिवारी, अजीत बागी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ