कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का महराजगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र के कमालपुर आवाडीह गांव में 28 अप्रैल 2020 को स्थानीय पुलिस टीम द्वारा कोरोना वायरस लॉक डाउन ड्यूटी में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अपने घर के सामने टीन शैड के नीचे चूल्हे की  भट्टी बनाकर कच्ची शराब उतार रहा था। 
     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने मुखबीर की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर अभियुक्त गण को 10 लीटर प्लास्टिक की  पिपिया में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण लोहे की टीन में लहन बरामद किया। लहन को मौके पर नष्ट किया गया। 
      बरामद माल को थाने पर लाकर मुकदमा अपराध संख्या 97/2020 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम वादी राज द्वारा एचसीपी विभाकर शुक्ला बनाम तूमई पासी पुत्र दुलारे, निर्मला पत्नी तूमई पासी निवासी गण कमालपुर आवाडीह थाना महराजगंज जनपद रायबरेली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
       पुलिस टीम का विवरण
 1- एचसीपी विभाकर शुक्ला 
2- हेड कांस्टेबल जागेश्वर प्रसाद
 3- कांस्टेबल बलवंत यादव
 4- कांस्टेबल सनोज यादव
 5- रिक्रूट कांस्टेबल जितेंद्र सिंह 
 6- महिला आरक्षी पुष्पा कुमारी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ