लॉकडाउन को लेकर शिवगढ़ पुलिस के तेवर सख्त
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस दिन-ब-दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है। जिसके संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। ताकि कोरोना वायरस कोविड-19 की चेन को तोड़ा जा सके। किसके लिए शासन-प्रशासन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। किंतु कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें न तो अपने घर परिवार की चिन्ता है और न ही देश की। ऐसे लोग शासन-प्रशासन की अपील के बावजूद लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सजग नहीं है।
आपको बता दें कि, ऐसे लोगों से निपटने के लिए शिवगढ़ पुलिस के तेवर सख्त हो गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। अनावश्यक रूप से घरों के बाहर टहलने वालों से सख्ती से निपटने के लिए शिवगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। थाना क्षेत्र की सीमाओं पर पुलिस ने डेरा डाल दिया है। जनाब सोच समझकर घर से बाहर निकलना, अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों की सेवा के लिए अब शिवगढ़ पुलिस ने हाथों में डंडा थाम लिया है।
रोड पर पैदल अथवा साधन से मिलने वाले हर शख्स से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं, गाड़ियां सीज की जा रही हैं।
विदित हो कि, लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने के मामले में शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह जिले में सर्वाधिक चर्चा में हैं। निष्पक्षता और सख्ती के लिए जाने-जाने वाले राकेश सिंह के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। अपनी ड्यूटी के प्रति वफादार राकेश सिंह स्वयं माइक से अलाउंस मेंट करके लगातार लोगों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश का कहना है कि, यदि कोई अनावश्यक काम से घरों के बाहर पाया गया अथवा बगैर परमिट के रोड पर कोई गाड़ी लेकर पाया गया तो उसे किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ