क्षेत्र के असनी गांव में भी सोनिया गांधी की राहत सामग्री गरीबों में पहुंची।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले की सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन किट के वितरण में संगठन के लोग पूरी तत्परता से जुट गए हैं। इसी क्रम में महराजगंज ब्लॉक के असनी ग्राम सभा अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कार्यवाहक ग्राम प्रधान रामकुमार युवा नेता मनोज कुमार के साथ मिलकर गांव में गरीबों के घर जा जाकर लगभग आधा दर्जन परिवारों को राशन की किट प्रदान की।
    आपको बता दें कि, राशन किट पाने वालों में सभी लोग बहुत ही गरीब व कमजोर वर्ग के हैं। राशन किट देने के बाद ग्राम सभा अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, सोनिया गांधी द्वारा रायबरेली जिले भर के गरीब, किसानों, मजदूरों के परिवारों को मदद करने के लिए निरंतर राशन किट की सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, गांव में अगर किसी को राशन संबंधी कोई दिक्कत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
     इस मौके पर रामखेलावन, आशा देवी, मातादीन, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ