दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
नेरथुआ प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने अग्नि पीड़ितों के लिए शासन की उचित मुआवजे की मांग
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानी का पुरवा मजरे नेरुथुवा में विद्युत तार ढीले होने के चलते लगी आग से 15 बीघे से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। धू-धूकर जलती गेहूं की फसल को देखकर किसानों में हड़कम्प मच गया है।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा पुलिस चौकी अंतर्गत रानी का पुरवा मजरे नेरुथुवा में सोमवार को एलटी विद्युत लाइन के तार ढीले होने के कारण तारों के आपस में टकराने से हुई स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर लगभग 15 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से फूल कुमार पुत्र रामनारायन, रामप्रकाश पुत्र रामप्रसाद, नौमी लाल पुत्र रामकिशुन, दशरथ पुत्र माताबदल, आदित्य, हरिपाल पुत्र रामप्रकाश, श्रवण पुत्र नन्कऊ, रामदास पुत्र कामाख्या, केदार पुत्र पंचम, सागर पुत्र बृजभूषण, वीरेंद्र पुत्र त्रिलोकी सहित एक दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक 3 वर्षों से इसी तरह विद्युत स्पार्किंग होने से गेहूं की फसल जलकर खाक हो जाती है। यदि विद्युत विभाग पहले चेत जाता तो ये नौबत न आती। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। विद्युत विभाग के जेई अजय कुमार ने बताया कि विद्युत स्पार्किंग से आग लगने की जानकारी मिलते ही विद्युत आपूर्ति ठप करा दी गई थी।
यह जानकारी नहीं है कि, विद्युत तार ढीले होने के चलते लगातार 3 वर्षों से आग लग रही है। यदि तार ढीले होने की जानकारी पहले मिल जाती तो, तार जरुर टाइट करा दिए जाते। नेरथुआ प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने शासन की ओर से अग्नि पीड़ित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ