रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: राष्ट्रीय विपदा कोरोना महामारी के खिलाफ सरकार द्वारा छेड़ी गई जंग में समाज की कुछ जानी मानी हस्तियों के बीच बढ़ चढ़कर समाज सेवा करने की एक प्रतियोगिता से चल रही है। जिसमें ऊंचाहार क्षेत्र के चंद लोगों में से एक महत्वपूर्ण चेहरा युवा भाजपा नेता अतुल सिंह का है। जिन्होंने बचपन से ही समाज सेवा करने की ठान रखी है और लगातार समाज सेवा करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में इन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर किए गए 21 दिन के लॉक डाउन का बखूबी पालन करते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच गांव-गांव घर-घर स्वयं या अपने समर्थकों के द्वारा लंच पैकेट व रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली जरूरतों की सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
आपको बता दें कि संपूर्ण लाक डाउन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिन्होंने क्षेत्र के लाक डाउन प्रभावित क्षेत्रों में गरीब और जरुरतमंदो को रोज की भांति 20 वें दिन भी अपने समर्थक मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के बाबूगंज में खाद्य सामग्री (राशन) वितरण कराया।
हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह जब से 21 दिन का लाक डाउन हुआ है। तब से गरीबों की सेवा कर रहे हैं। जरुरतमंदो को भोजन पैकेट, राशन सामग्री के साथ-साथ मास्क भी पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों में वितरित करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अतुल सिंह का कार्य सराहनीय है।
अतुल सिंह के साथ हमारे संवाददाता की हुई टेलिफोनिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि, जबसे उन्होंने होश संभाला है, इस प्रकार के कार्य करने में उन्हें आनंद की अनुभूति होती है, और उन्हें पूरी संतुष्टि मिलती है। श्री सिंह ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरसह पालन करने की अपील उन्होंने की है, और आशा जताई है कि, हम लोग एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करके कोरोना महामारी पर विजय हासिल करके ही रहेंगे।
इस अवसर पर विमलेंद्र बाजपेयी, डा0राकेश यादव, फूल चन्द्र यादव, विकास सिंह, कुक्कू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ