फैक्ट्री सील करके तंबाकू के नमने जांच को भेजे गए
श्रीकांत शाक्य
मैनपुरी: कोरोना महामारी को देखते हुए सभी प्रकार के पान मसाला, गुटखा आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार को एसडीएम सदर और सीओं सदर के नेतृत्व में प्रशासन ने शहर के बीचों बीच संचालित हो रही केसरिया तंबाकू की एक फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां पर अवैध तरीके से केसरिया तंबाकू का निर्माण कराया जा रहा था। छापा टीम ने फैक्ट्री सील करने के साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने मुखविर की सूचना पर नगर के राधारमन रोड स्थित राधा कुंज के एक घर पर सीओ सदर अभयनारायन राव व प्रशासनिक टीम के साथ छापा मारा। जहां पर नेत्रपाल गुप्ता के घर पर केसरिया तंबाकू की फैक्ट्री संचालित होते हुए मिली। एसडीएम की सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके से 50 किलो केसरिया तंबाकू, तीन क्विंटल कटी हुई सुपारी, 30 किलो लोंग पाउडर, 60 किलो लोंग लकड़ी बुरादा, 40 किलो गरी बुरादा, 60 किलो इलाइची पाउडर, पांच किलो चीनी व दस किलो चूना आदि सामान बरामद किया।
टीम ने यह पूरा सामान वरामद करने के साथ ही परिसर को सील कर दिया। साथ ही केसरिया तंबाकू के दो नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे दिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बताया कि बिना लाइसेंस के ही फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा कोविड-19 महामारी अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा था। इसके लिए सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी। छापा टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डीके वर्मा शामिल रहे।
ये होती है केसरिया तंबाकू
माउथ फ्रेशनर के रूप में केसरिया तंबाकू की बिक्री की जाती है। इसे सुपारी, लोंग, गरी बुरादा व अन्य सामान से बनाया जाता है। कोरोना महामारी के बाद इसका निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। इससे पूर्व भी लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम केसरिया व गुटखा जब्त कर चुकी है।
क्या कहते है एसडीएम सदर मैनपुरी
सूचना पर एक घर में छापा मारा गया था। यहां से भारी मात्रा में केसरिया व कच्चा माल बरामद किया गया है। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रजनीकांत पांडेय एसडीएम सदर मैनपुरी।

0 टिप्पणियाँ