जिलाधिकारी ने तहसील बीकापुर में लाकडाउन का किया औचक निरीक्षण।। Ayodhya news ।।

अयोध्या और सुल्तानपुर सीमा के चौरेबाजार पहुंचकर स्थित का लिया जायजा
अयोध्या: अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आज तहसील बीकापुर में लाक डाउन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ने एसडीएम बीकापुर जयेंद्र कुमार तथा सीओ पुलिस कोमल मिश्रा से लॉक डाउन की स्थिति तथा संक्रमण से बचने के उपायों को अमल में लाने के निर्देशों के संबध में गहनता से जानकारी ली।
      उन्होंने अयोध्या और सुल्तानपुर सीमा चौरेबाजार पहुंचकर स्थित का जायजा लिया और सीमा पर तैनात दरोगा व जवान को कई सख्त निर्देश दिए, जिसका अनुपालन हर हाल में होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    पूरा प्रशासनिक अमला एफसी आई (खाद्यान्न गोदाम) खजुरहट पहुंचकर कर तैनात कर्मचारी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए खाद्यान्न के बारे में जानकारी प्राप्त की। अयोध्या- सुल्तानपुर सीमा चौरेबाजार से वापस लौटते समय बीकापुर किसान सेवा साधन सहकारी समिति में खुले गेहूं क्रय केंद्र के बारे में सचिव दिनेश कुमार वर्मा से गेहूं क्रय के बारे में जानकारी ली। 
       इस दौरान तहसीलदार दिग्विजय सिंह, सीओ पुलिस कोमल मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव, सहित कर्मचारी डीएम के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ