रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली जिले में भारी मात्रा में बढ़ रहे कोरोना के मरीज को देखते हुए तेजतर्रार जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का देर शाम औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय के साथ बैठक कर कोरोना मामले को लेकर ले बैठक में गहनता से चर्चा की गई।
आपको बता दें कि, रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना ने विद्यालय प्रबंध समिति से कहा कि, लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थित 14 कमरे तथा एक हाल, वहीं स्टेडियम में स्थित चार बड़े बड़े कमरों को भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था में मरीजों को रखने हेतु ले लिया गया है। जहां उपचार के लिए चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। यहां 2 दिन बाद करोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को नवोदय विद्यालय में लाकर शिफ्ट किया जाएगा। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 अमरनाथ राय ने हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर दी है।



0 टिप्पणियाँ