लोजपा ने संजय सर्राफा पर जताया भरोसा

संजय सर्राफ से पार्टी को मिलेगी मजबूती
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली। लोक जनशक्ति पार्टी के संजय सर्राफ को भारतीय उपभोक्ता सहकारी संघ मंत्रालय उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण का निदेशक बनाए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद विक्रम व युवा अध्यक्ष राजकिशोर, विक्रम पासवान, राज कुमार पंडित, बब्लू सहित पदाधिकारियों ने रामविलास पासवान व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया। राजकिशोर ने खुशी जताते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार प्रकट किया है।    
      आपको बता दें कि, राजकिशोर ने कहा कि, संजय सर्राफ युवाओं में जोश भरने के साथ ही पार्टी को नई दिशा दिखाने का काम करेंगे। संजय सर्राफ पार्टी को हर जनपद और हर गांव में मजबूती प्रदान करेंगे। 
     प्रमोद विक्रम ने कहा कि, संजय सर्राफ पार्टी के युवाओं को एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ