थाना परिसर व आइसोलेशन केंद्र का पुलिस महानिदेशक ने किया निरीक्षण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोविड-19 के परिपेक्ष में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र एस के भगत व पुलिस अधीक्षक रायबरेली स्वप्निल ममगाई द्वारा जनपद में भ्रमण के दौरान थाना बछरावां का निरीक्षण किया। जिसमें संपूर्ण थाना परिसर व थाने के बैरिको की साफ सफाई आदि को देखा और उसके संबंध में संबंधित को निर्देशित भी किया।
      आपको बता दें कि, पुलिस महानिदेशक ने स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा रैन में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में बनाए गए, आइसोलेशन केंद्र का भी निरीक्षण करते हुए वहां पर ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ व सुरक्षित रह कर अपनी ड्यूटी करने के लिए कहा गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु  अधिकारियों व कर्मचारियों को  अपनी ड्यूटी के दौरान साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए भी कहा गया। 
     इस दौरान थाना प्रभारी पंकज तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ