एमएलसी की सांसद से अपील।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली की सांसद से अपील करते हुए कहा है कि, आदरणीया सोनिया गाँधी जी! रायबरेली इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इस प्यारी रायबरेली का चैन जिन्होंने छीना है वो, फिलहाल आपके अनुयायी है।
       आपकी एक अपील पर संभव है कि, अभी भी जो घरो में छुपे या छुपाये है। निकल कर अस्पताल पहुंच सकते है। खुद बच सकते है और हजारो रायबरेली वासियो को बचा सकते हैं। आप प्रधानमंत्री को अनेको सलाह देती रहती है। एक सलाह अपने उन लोगो को दे दीजिये जो रायबरेली में कोरोना बोने पर आमादा है।
       अगर यह नहीं कर सकती तो प्रधानमंत्री को फिर एक पत्र लिख दीजिये कि, ऐसे दोषी जो आपके संसदीय क्षेत्र का सुख चैन छीन रहे है, उनके बिरुद्ध कठोर बैधानिक कार्यवाही की जाये, इतना तो रायबरेली के सांसद होने के नाते रायबरेली के लोग आपसे उम्मीद करते है। मेरी यह अपील  सिर्फ जनहित में मांग है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ