लॉकडाउन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को ग्रामीण आवास फाउंडेशन ने किया गया सम्मानित

भारत सेवा न्यास को कोराना महामारी से बचाव लिए  जन जागरूकता  एवं गरीबों को भोजन वितरण अभियान  लिए सम्मानित किया
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: भारत सेवा न्यास द्वारा  प्रदेश व देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना महामारी) से बचाव के लिये किये जा रहे सतत प्रयासों व जन जागरूकता अभियान एवं पिछले 1 महीने से लाक डाउन के कारण गरीबों व निर्धन असहायों को लगातार भोजन वितरण की व्यवस्था एवं सतत सेवाकार्य  करने पर  ग्रामीण आवास फाउंडेशन ने भारत सेवा न्यास को सम्मानित किया है।
     आपको बता दें कि, सम्मान पत्र मिलने के उपरांत भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मानवेंद्र  पाण्डव ने ग्रामीण आवास फाउंडेशन  का धन्यवाद एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, यह उनकी संस्था के लिए बहुत गौरव और सम्मान की बात है। हर्ष व्यक्त करने वालों मे झारखंड राज्य प्रभारी सरोज कुमार चौबे, मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, दिल्ली राज्य प्रभारी पी आर सिंह, राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह, हरियाणा राज्य प्रभारी अरविंद महिलावत, उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश मंत्री संगठन अनुराग पांडे, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह , राजेश सारस्वत   उत्तर प्रदेश सह संयोजक अजीत सिंह तोमर, जेपी सिंह, उत्तर प्रदेश महिला संयोजक डॉ अनिता चौधरी, प्रदेश सचिव संजीव शर्मा एडवोकेट, लीगल सेल प्रभारी मनीष गुप्ता, मथुरा जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, मथुरा महानगर संयोजक  संजय अग्रवाल मुरारी ठाकुर रविन्द्र मिश्रा, कारे हलवाई आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ