मां विन्ध्यवासिनी का आशीर्वाद रथ निकला भ्रमण पर : 4 में 3 निगेटिव हुए---
ज्योतिषीय गणना में 5 मई से परिवर्तन के संकेत---
मिर्जापुर । धर्मशास्त्रों का कथन साक्षात् रूप में दिख रहा है कि जब असुरों का वध करने में पूरा देव-मण्डल असहाय हो गया तब भगवान विष्णु की माया से उत्पन्न नारी शक्ति महाकाली बन कर प्रकट हुई और झूम झूम कर दैत्यों का सिर तो काट लिया लेकिन देव-दानव सब में रक्त की महत्ता को देखते हुए उसे भूमि पर गिरने नहीं दिया और रक्त का पान कर महाकाली खुद को ब्लड बैंक बना लिया ।
यह सिर्फ कथा नहीं विज्ञान भी है-
इसे समझने के लिए ब्रह्मांड की राजधानी काशी क्षेत्र के विंध्यखण्ड से कथा का श्रीगणेश करना होगा ।
कथा उवाच-
जब पवित्र विंध्यधाम में 24 दिन पहले कोरोना के 2 पॉजिटिव भर्ती हुए, उसी दिन यह तय हो गया कि शुंभ-निशुम्भ पर पाप सवार है । वध के लिए मातारानी जागृत हुई क्या कि 2 और चन्ड-मुंड के रूप में कोरोना वायरस आ धमका। इज़के बाद फिर 2 पॉजिटिव आए ।कुल 4 हो गए। कल्याणमयी मातारानी ने सोमवार,27 अप्रैल को कोरोना का वध करते हुए एक को चंगा किया और वह पॉजिटिव से निगेटिव हो गया तो मंगलवार को मातारानी उससे ज्यादा मंगलदायी हो गई तथा 2 और को निगेटिव कर दिया, जिसमें एक भदोही तथा एक चुनार के दीक्षितपुर का मरीज था । इस प्रकार 4 में तीन पॉजिटिव से निगेटिव रिपोर्ट के साथ घर रवाना हो गए । अब सिर्फ एक अहरौरा के बसाढ़ी का रह गया है ।
प्रशासन के मुख्य पुरोहित के अनुष्ठान का फल-
कोरोना रूपी रावण से लड़ने के लिए श्रीराम द्वारा की गई शक्तिपूजा की तरह DM श्री सुशील कुमार पटेल का यज्ञ-अनुष्ठान फलीभूत होने से उनके चेहरे पर मुस्कान है तो लक्ष्मण बने स्वास्थ्य विभाग की सेना में हर्ष और उमंग है । इन दिनों DM की प्रतिछाया बन कर CMO डॉ ओपी तिवारी 'मत चूको चौहान' की स्थिति में दिख रहे हैं ।
वैशाख के आखिरी मंगल से और अधिक मंगल होने की ज्योतिषीय गणना-
वैशाख महीने का आखिरी मंगलवार 5 मई को है । इस दिन से 7 मई तीन दिन पुष्करिणी तिथियां शुरू हो रही है । वसन्त ऋतु भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है । कृष्ण कहते भी हैं- ऋतुनां कुसुमाकर:' । इस महीने के अंतिम तीन दिन प्रदोष त्रयोदशी, चतुर्दशी एवं पूर्णिमा का वर्णन अलग से स्कन्दपुराण में उल्लिखित है ।
5 को मंगल का साथ शनि से अलग हो रहा है-
इस दिन से मंगल मकर राशि से कुंभ में प्रस्थान कर जाएंगे जिससे शनि के साथ रहकर मंगल का जो प्रभाव कम था, वह बढ़ेगा तथा वायु, अग्नि संबंधित भयावहता में कमी आएगी । ज्योतिषीय कार्यालय बूढ़ेनाथ में पं जगदीश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर अति संक्षिप्त विचार विनिमय के दौरान यह बात छनकर आई कि शनि रोगेश की भूमिका में हैं । शनि के अपने घर में होने के कारण मंगल का प्रभाव गौण हो गया था ।
प्लाज्मा के प्रति अल्पसंख्यकों का रुझान-
विचार विनिमय के दौरान आयुर्वेद के विशिष्ट जानकर श्री ज्ञान गौड़ का मानना है कि सूर्य के मेष में होने के कारण जिन अल्पसंख्यकों पर गहरे आरोप लगे, वही वर्ग प्लाज्मा देने के लिए आगे आया है । खुद आरएसएस प्रमुख ने बीमारी को संकुचित दृष्टि से न देखने की सलाह दी । खैर बीमारी बीमारी है । यह जाति एवं सम्प्रदाय नहीं देखती, ऐसा इस समस्या से जूझ रहे पीएम ने भी कहा है । इसलिए सफल प्लाज्मा वैक्सीनेशन को बढ़ावा ग्रहों के चाल बना रहे हैं ।
आगतों की हिफाजत में लगा प्रशासन-
शुरू से ही फ्रंट फुट पर आकर कोरोना को क्लीन बोल्ड करने में जो फील्डिंग की गई है उसमें विकेट झटकने में DM श्री पटेल विकेटकीपर बने हैं तो बाउंड्री लाइन पर SP डॉ धर्मवीर सिंह, गली में ADM श्री यूपी सिंह एवं ASP श्री प्रकाश स्वरूप पांडेय सहित अन्य अधिकारी अलग अलग प्वाइंट पर एलर्ट खड़े दिख रहे हैं । लिहाजा मंगलवार को मजदूरों, छात्रों का गैर जनपद/प्रान्त से पूरे दिन आगमन होता रहा । उन्हें क्वारन्टीन सेंटरों पर भेजकर हेल्थ चेक-अप CMO डॉ तिवारी की टीम करते देखी गई ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर
©नाम एडिट कर लेखन चोरी कापीराइट ऐक्ट का उल्लंघन है।

0 टिप्पणियाँ