भूखे पशु पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने का प्रयास करेगा न्यास-मानवेन्द्र पाण्डव।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: वैश्विक महामारी कोरोना  के चलते  मथुरा वृंदावन में लोगों का आना जाना कम हो गया है। लाक डाउन के कारण स्थानीय लोग भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे रहे हैं। इस कारण मथुरा वृंदावन में बन्दर, पशु, पक्षी ,गाय एवं आवारा जानवर   भूख से काफी व्याकुल व परेशान है। इस बात को संज्ञान लेते हुए भारत सेवा न्यास ने अपनी एक टीम  महानगर सचिव कारे सिंह के नेतृत्व में  वृंदावन में   केला, खीरा, चने आदि ले करके गई। वहां पर उपस्थित बंदरों के झुंड के बीच रखा गया, जिसे बंदरों ने बड़े चाव से खाया।
      आपको बता दें कि, भारत सेवा  न्यास के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र पाण्डव ने लोगों से आव्हान  किया है कि, कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन में   अपने  सामर्थ्य अनुसार व्यक्ति से जितना हो सके उतना पशु पक्षियों के लिए भी कुछ न कुछ भोजन व्यवस्था अवश्य करें। श्री पांडवा ने मथुरा वृंदावन प्रशासन से अपील की है कि, आवारा पशु पक्षियों के लिए भोजन एवं चारे  की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि पशु पक्षी भूख से न रहे।
     इस अभियान में भारत सेवा न्यास के  उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी उत्तर प्रदेश सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल ,प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी ,प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे,  प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी ,प्रदेश सचिव अनुपम सिंह ,राजेश सारस्वत पंकज अग्रवाल ,प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी , जिला संयोजक प्रम शंकार शर्मा, मथुरा महानगर संजय अग्रवाल, महानगर सचिव कारे  सिंह का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ