रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर हिंदू देवी देवताओं के अश्लील चित्र शेयर करने के आरोप में भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और विधिक कार्यवाही कर रही है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू ने आरोप लगाया था कि, कस्बा महराजगंज के वार्ड नंबर 5 वारसी नगर निवासी फारूक पुत्र जुमई कावड़िया ने अपनी फेसबुक वॉल पर विगत 11 अप्रैल को नास्तिक नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर करके अपनी फेसबुक वॉल पर जोकि मोहम्मद फारुख के नाम से संचालित है, पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किया था, जोकि सोशल मीडिया पर बहुत जोर शोर से चला।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि, आरोपी के इस कृत्य से हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। तहरीर मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि, मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने फिर चेतावनी दी है कि, इस प्रकार के उन्माद फैलाने वाले कुकृत्य को पुलिस बहुत गंभीरता से ले रही है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ