हर्षोल्लास से मनाई गई परशुराम जयन्ती।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत भवानीगढ़ ग्राम पंचायत के अहलागढ़ गांव में ग्राम प्रधान जयंती देवी शुक्ला के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक परशुराम जयन्ती मनाई गई। परशुराम जयन्ती के पावन अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात मौके पर उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि जालिपा प्रसाद शुक्ला, रामशंकर शुक्ला,रामचंद्र शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सुधीर शुक्ला, नीरज शुक्ला उर्फ शिवेंद्र शुक्ला, रानू शुक्ला, आदर्श शुक्ला,पंकज शुक्ला, रामानंद शुक्ला सहित लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके भगवान परशुराम का स्मरण किया।
      आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान जयन्ती देवी शुक्ला ने सभी को कोरोना महामारी के प्रति सचेत करते हुए कहा कि, कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। बिना जरूरी काम के घरों के बाहर बिल्कुल न निकले। सभी के सहयोग से ही इस कोरोना  से जंग जीती जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ