रायबरेली पुलिस ने इनानिया चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

अभियुक्तों के विरुद्ध था 15 - 15 हजार का इनाम
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ पुलिस ने 15 -15 हजार के इनामिया गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा। 
     आपको बता दें कि, शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने अपनी टीम के साथ जूनियर हाईस्कूल दरियावगंज के पास से लूट की योजना बनाते समय मोहम्मद सिरताज पुत्र मोहम्मद लुकमान निवासी रामपुर खास थाना शिवगढ़, मोहम्मद इरशाद उर्फ गुल्लू पुत्र इंसान अली निवासी फूलशाहगढ़ थाना-सुबेहा जनपद बाराबंकी, मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी धई जलालपुर थाना गदागंज जनपद रायबरेली, रोहित पुत्र सत्रोहन गौतम निवासी आदर्श नगर भवानीगढ़ थाना शिवगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद सेंट्रो कार संख्या यूपी 32 बीबी 9000, एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 32 डीएम 8311, तीन अदद टार्च, एक अदद मोबाइल,एक अदद सब्बल, एक अदद पेचकस, व 600 बरामद हुए हैं। वहीं शाहिद निवासी खाली सहाट थाना कोतवाली मौके से फरार हो गया।
       पकड़े गए अभियुक्तों में से मोहम्मद सिरताज पुत्र मोहम्मद लुकमान, मोहम्मद इरशाद उर्फ गुल्लू पुत्र इंसान अली, मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद के विरुद्ध शिवगढ़ थाने में पहले से मुकदमा पंजीकृत है। जो धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित अभियुक्त हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त मोहम्मद सिरताज, मोहम्मद इरशाद उर्फ गुल्लू, व मोहम्मद आलम के विरुद्ध 15 - 15 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 
    गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी  राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, इन अभियुक्तों के खिलाफ 15-15 हजार का इनाम पुलिस द्वारा घोषित किया गया था। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर शिवगढ़ थानाध्यक्ष प्रभारी राकेश सिंह ने उप निरीक्षक जगदीश यादव, गुमावा चौकी प्रभारी  इंसाफ अली, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, तालिब ,दिनेश बाबू सौरव कुमार, प्रदीप यादव ने 
 मुखबिर की सूचना पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शाहिद भागने में कामयाब रहा उसकी भी तलाश जारी है जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ