किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष ने किसानों के हित को देखते हुए सरकार से लगाई गुहार।। Raebareli news ।।

मोनू अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक तो देश में कोरोना महामारी का संकट ऊपर से इंद्र देवता के प्रकोप से कुसमय बारिश किसानों के लिए दोहरी समस्या का कारण बन गई है। जिन किसानों की फसले खेतो में थी वो लगभग  नष्ट हो गई है। अब इस संकट के दौर में किसान  सरकार से मुआवजा की उम्मीद भी नहीं कर सकता, फिर भी अपील करता हूं कि, सरकार जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई है। सिर्फ उन किसानों के लिए इस आपदा की घड़ी में हितों को देखते हुए सरकार कोई फैसला ले जिससे किसान को अपने परिवार का पेट पालने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। यह उद्गार भारतीय किसान यूनियन भानु रायबरेली के जिला अध्यक्ष विपेंद्र सिंह मन्नी ने हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर हुई बातचीत के दौरान व्यक्त किए हैं।
    बताते चलें कि, देश में इस समय कोरोना महामारी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पहले 21 दिन का लाकडाउ फिर 19 दिन का लाकडाउन जिससे किसानों को फसल काटने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। किसी तरह किसान अपने खेतों की कटाई कर ही रहा था कि, इंद्रदेव के प्रकोप से आज भयंकर बारिश ने किसानों के सामने विषम परिस्थिति उत्पन्न कर दी है। जिससे आने वाले समय में किसान अपने परिवार का पेट भरने में असमर्थता महसूस कर रहा है। 
     ऐसे में सरकार को कोई कारगर कदम उठाना चाहिए जिससे तेज बारिश में हुई किसान की फसलों के नुकसान की भरपाई कर सके। पूरा साल किसान चिंता मुक्त होकर अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर ले।
      देश का किसान  व मजदूर वैसे भी परेशान है। बावजूद उनका साथ ईश्वर भी नहीं दे रहा। जिससे क्षेत्र का किसान हैरान व परेशान है। दर्जनों किसानों ने अपनी समस्या को लेकर टेलिफोनिक वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु रायबरेली के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मनी से व्यक्त किए हैं। जिसे उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ