रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में पहले चरण में 21 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी जो 21 दिनों का था, उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण के लाक डाउन की घोषणा 19 दिनों के लिए पुनः कर दिया। जिसके बाद, सभी कारखाने, ऑफिस, स्कूल आदि लगातार बंद हो गए। सिर्फ राशन सम्बंधित दुकानें खोले जाने के आदेश है, लेकिन अब लॉकडाउन के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोग घरों में बंद हैं और घर में ही उपलब्ध चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ जहां मध्यमवर्गीय परिवार राशन की कमी को लेकर परेशान है, तो वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन की वजह से भूखे सो रहे हैं।
आपको बता दें कि, ये वो तबका है जो रोज कमाता खाता है। लॉकडाउन के बाद इनके काम बंद हो गए हैं और अब ये लोग दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अतुल सिंह ने गरीब परिवारों की मदद करने की ठानी है। बीजेपी नेता श्री सिंह ने इन गरीब परिवारों तक अपने समर्थकों के माध्यम से राशन की सामग्री निरंतर पहुंचा रहे हैं।
इसी कड़ी में कोरोना महामारी के चलते हुए लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो की सेवा अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने समर्थक मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह व सुनील पान्डेय के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया ब्लाक के उमरन, मतरमपुर, सराय तियार, चंदी सिंह का पुरवा तथा बन्दई के जरुरतमंदों को खाद्द सामग्री (राशन किट) वितरण कराया।
हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि, कोरोना संकट से उबरने को लेकर अतुल सिंह सभी गरीबो, जरुरतमंदो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे हैं। सभी गरीब परिवारो को आवश्यक सामग्री की व्यवस्था उनके द्वारा करवाई जा रही है। सुनील पान्डेय ने कहा कि, जब तक लाक डाउन रहेगा तब तक लगातार आवश्यक सामग्री की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए होती रहेगी। श्री सिंह का प्रयास है कि, कोई भी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति भूखां न सोए।
वहीं जब हमारे संवाददाता ने ग्रामीणों, सुखदेव, रामकली, झनकहा, रामवती, सूरजपाल, जगदंबा, राम दुलारे से बात की तो उन्होंने बताया कि, भैया अतुल सिंह द्वारा भेजी गई राशन सामग्री में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, एक किलो दाल, मसाला, चाय पत्ती, बिस्किट और सरसों का तेल साबुन आदि शामिल है।

सुनील पांडे ने दी जानकारी
बीजेपी नेता अतुल सिंह के इस अभियान के बारे में सुनील पांडेय ने बताया कि, गरीबों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री (राशन किट) में क्या-क्या दिया जा रहा है, एक-एक कर बताया, उन्होंने कहा कि, इस लिस्ट में गरीबों को सभी आवश्यक वस्तुएं दी जा रही हैं, जो उनकी बेसिक जरूरतों को पूरा करेगी।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिकेश मौर्या, राकेश यादव, गौरव सिंह, शिवकरन यादव, सुनील कुमार, राधेश्याम सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ